ब्रेकिंग : उधमसिंह नगर में मामूली से बात पर भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट।

मीडिया ग्रुप, 17 जून, 2022

किच्छा विधानसभा फिर लाठी डंडे का प्रकरण सामने आया है। जिसमे भतीजे ने अपने चाचा पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया तथा उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक किच्छा निवासी टेंपो चलता है। टेंपो के पास भतीजा आम की गुठलियां फेक रहा था।

आम की गुठलियों फेकने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनो के बीच काफी विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की भतीजे ने चाचा के सर पर डंडे से हमला कर दिया। जिसमे नन्हे गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को अस्पताल ले कर पहुंचे तथा इलाज कराया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन नन्हे को घर ले आए तथा कुछ समय बाद शाम को उसकी अचानक तबियत बिगड़ने लगी तो परिजन फिर से उसे अस्पताल ले आए।

जहां पर डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।