उत्तराखंड : नशे के इंजेक्शनों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

मीडिया ग्रुप, 15 जून, 2022

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने अवैध नशे के इंजेक्शनों की सप्लाई करने वालों के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखते हुए दो तस्करों को 100 अवैध नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में उनि मनोज यादव, का. अमनदीप सिंह व भूपेंद्र जेष्ठा क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था गश्त के कर रहे थे।

मछली बाजार तिराहा के पास स्कूटी पर दो व्यत्तिफ संदिग्ध रूप से बैठे दिखाई दिये। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम साहिल व इमरान बताया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 50-50 अवैध नशे के इंजेक्शन बरामद हुए।

थानाध्यक्ष ने बताया दोनों तस्कर पूर्व में भी स्मैक तस्करी में जेल जा चुके है। इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया तस्करों ने अपने कई साथियों के नाम भी बताया हैं जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है।