उधमसिंह नगर : एसटीएफ के जवान रौतेला का आकस्मिक निधन।

मीडिया ग्रुप, 13 जून, 2022

रूद्रपुर । एसटीएफ कुमांऊ यूनिट के कांस्टेबल प्रमोद रौतेला का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी। वर्ष 2001 बैच के कांस्टेबल प्रमोद रौतेला इन दिनों एसटीएफ कुमांऊ यूनिट में तैनात थे। वह पुलिस लाईन रूद्रपुर में पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहे थे।

पता चला है कि आज सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी। उन्हें हल्द्वानी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया। प्रमोद रौतेला हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के थे। उनके के निधन की सूचना से महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी।

कई पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रमोद रौतेला के आकस्मिक निधन से परिवार में कोहराम मचा है। प्रमोद रौतेला की पत्नी भी पुलिस कांस्टेबल हैं। उनके दो बच्चे हैं।