उधमसिंह नगर: रुद्रपुर में भाजपा पार्षद प्रत्याशी के लिए मेयर ने किया जनसंपर्क।

मीडिया ग्रुप, 09 जून, 2022

रुद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने भाजपा पार्षदों के साथ वार्ड नं. 36 उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट अशोक सागर के समर्थन में घर–घर जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। 31वीं वाहिनी पीएसी में जनसंपर्क के दौरान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कर्मठ एवं जुझारू अशोक कुमार सागर को प्रत्याशी बनाया है।

अशोक सागर की जीत से वार्ड में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। मेयर ने कहा कि अशोक सागर वार्ड की समस्याओं के निराकरण के लिए पिछले कई वर्षों से हमेशा तत्पर रहे हैं, जिसकी बदौलत उन्हें आज वार्ड की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है जिससे उनकी जीत तय है। उन्होंने कहा कि वार्ड में जो भी विकास कार्य अधूरे हैं उन्हें प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा। मेयर रामपाल ने 12 जून को होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में भारी मतदान की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान मेयर के साथ पार्षद प्रत्याशी अशोक कुमार सागर, वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण दत्ता, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, हिमांशु शुक्ला, पार्षद आयुष तनेजा, सुशील चौहान, बबलू सागर, शैलेन्द्र रावत, अम्बर सिंह, विनय विश्वास, विधान राय आदि लोग उपस्थित रहे।