उत्तराखंड : पूर्व मंत्री पांडे ने किया बाईपास निर्माण का निरीक्षण।

मीडिया ग्रुप, 30 मई, 2022

गदरपुर। क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने आज पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ यहां बाईपास मार्ग निर्माण का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाईपास मार्ग निर्माण का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाये। साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये।

उन्होंने अधिकारियों को तीखे लफ्जों में कहा कि जब तक बाईपास निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो जाता वहां निरंतर निरीक्षण कर कार्य प्रगति को देखते रहेंगे। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। श्री पांडे ने कहा बाईपास निर्माण में जो बाधाएं हैं उन्हें तत्काल दूर किया जाये और शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा कर इसे जनता को समर्पित किया जाये ताकि लोगों की यातायात सम्बन्धी समस्या का शीघ्र समाधान हो सके।

इस दौरान उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, थाना निरीक्षक, पटवारी, एनएचआई व कार्यदायी संस्था गल्फार के अधिकारी सहित राकेश भुड्डी, सचिन बत्रा, अनादिरंजन मंडल, राजू कंबोज, रोहित सुदामा, सुरजीत सिंह, संदीप बत्रा, इब्ने अली, गुरजीत सिंह सहित अनेकों लोग मौजूद थे।