रुद्रपुर में अज्ञात युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, पुलिस जुटी जांच में।

मीडिया ग्रुप, 07 मई, 2022

रूद्रपुर। किच्छा रोड पर सड़क किनारे बेसुध अवस्था में मिले व्यक्ति की अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक किच्छा रोड दूधिया नगर के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति बेसुध पड़ा था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

कोतवाली से पहुंचे एसआई अशोक कुमार ने लोगों से मामले में जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 45 बताई जा रही है।