उधमसिंह नगर : गुंबर को भाजपा कार्यकारिणी सदस्य बनाये पर जोरदार स्वागत।

मीडिया ग्रुप, 01 मई, 2022

गदरपुर। निकटवर्ती ग्राम सीतापुर के युवा भाजपा नेता को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेश के नेतृत्व में उनके कार्यालय पर किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप गुंबर का स्वागत किया गया। नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिण सदस्य संदीप गुंबर ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गए है में उस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।

स्वागत कार्यक्रम में बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेश ने कहा कि भारत सरकार द्वारा किसानों के हितों को देखते हुवे जो योजनाये चलाई जा रहे है उन योजनाओं को किसान मोर्चा द्वारा जन–जन तक पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के लिए सरकार लगातार योजनाएं लागू कर रही है, जिससे किसानों को खेती के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

इस मौके पर राजेंद्र पॉपली, मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष कुमार, मदनलाल उड़िया, मनजीत सिंह, रमेश लाल, राजेश कुमार, रामपाल, सैनी, विजय वाधवा, मयंक, गणेश, जसवीर चीमा, गोल्डी गाबा, चिमनलाल, चेतन अहूजा, विवेक ठाकुर, सुरेश धमीजा, हेमंत कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।