मीडिया ग्रुप, 30 अप्रैल, 2022
काशीपुर। प्रतापपुर चौकी क्षेत्र में देर शाम पिकअप की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका दोस्त दुर्घटना में गंभीर से घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक मालधन डफौट, रामनगर जनपद नैनीताल निवासी सुनील प्रसाद (32 वर्ष) मजदूरी करता था। बताते हैं कि बीती देर शाम वह अपने 30 वर्षीय दोस्त मनोज के साथ स्कूटी पर सवार होकर आवश्यक कार्य बस प्रतापपुर बाजार से होते हुए घर की ओर जा रहा था।
इसी दौरान चक्की के कलपुर्जे से लोड पिकअप ड्राइवर ने तेजी व लापरवाही से स्कूटी में टक्कर मारकर मजदूर युवक को मौत के घाट उतार दिया। जबकि हादसे की चपेट में आकर बाइक पर बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना के घटते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई इस दौरान आरोपी चालक को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर दबोचते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में कोहराम मचा है।



