उत्तराखंड : खाई में पिकप गिरने से एक की मौत, दूसरा की हालत गंभीर।

मीडिया ग्रुप, 24 अप्रैल, 2022

पिथौरागढ़। टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर एलागाड़ रागुती नाले के बीच एक पिकप सड़क से पलट कर खाई से होते हुए काली नदी किनारे जा गिरा। हादसे एक की मौत हो गई और एक घायल बताया जा रहा है। रविवार सुबह एक पिकप तवाघाट से धारचूला की ओर आ रहा था।

सुबह करीब साढ़े पांच बजे एलागाड़ के निकट रागुती नाले के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई से होकर काली नदी किनारे पहुंच गया। वाहन में सवार मदन सिंह (46) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार प्रेम सिंह (35) पुत्र चंचल घायल हो गया।

सूचना मिलते ही धारचूला से एसओ केएस रावत, एसआई कृष्ण सिंह गुंज्याल और एसएसबी जवान मौके पर पहुंचे। घायल और मृतक के शव को खाई से निकाला गया। घायल को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर चोट होने से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ भेज दिया गया है। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।