रिपोर्ट : राजीव कालड़ा
गदरपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत गदरपुर कोतवाली पुलिस ने ग्राम बमनपुरी से एक युवक को अवैध देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीप के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बमनपुरी में युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी हथियार का वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में सकैनिया चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल विजेंद्र नेगी और कांस्टेबल वीरेंद्र मेहता शामिल रहे।



