उधमसिंह नगर : बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी

मीडिया ग्रुप, 31 मार्च, 2022

देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेसियों ने नगर निगम प्रांगण में विरोध प्रदर्शन करते हुये धरना दिया एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां व पंपलेट लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि फरवरी 2022 से लेकर मार्च 2022 में महंगाई के हाहाकार से घरेलू गैस सिलेंडर 899 से बढ़कर 950 तक पहुंच गया है, पेट्रोल 95. 45 पैसे से लेकर 101 हो गया। डीजल 86 से 92 रुपए तक प्रत्येक लीटर पहुंच गया है। सरसों का तेल 140 लीटर से 160 रुपये लीटर पहुंच गया है घी 440 किलो से 490 तक पहुंच गया।

इस तरह तमाम घरेलू खाद्य पदार्थों की बढ़ती महंगाई की मार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। कांग्रेस से विधायक प्रत्याशी रहे नरेंद्र चंद्र ने भाजपा सरकार की दोगली नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि आज सत्ता में विराजमान भाजपा देश की जनता से छलावा कर रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से प्रत्येक वर्ग परेशान एवं हताश है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ाए गए हैं जहां पेट्रोल ने शतक मार दिया है।

प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जनमानस की समस्याओं पर खरी नहीं उतर रही हैं। आज महंगाई की मार से महिलाओं का बजट बिगड़ता जा रहा है झूठे वादों के नाम पर सत्ता पर विराजमान भाजपा के नुमाइंदे प्रत्येक मध्यम वर्गीय परिवार को भुखमरी के कगार लाने का काम कर रहे हैं।

धरना प्रदर्शन में जितेन्द्र सरस्वती, ब्रह्मा सिंह पाल, राजीवचैधरी, टीका सैनी, शाह आलम, इलियास माहिगीर, समेत तमाम कांग्रेसी थे।

गदरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रेमानंद महाजन की अध्यक्षता एवं कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष नासिर हुसैन व कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुसरी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचकर रजिस्टर कानूनगो लवकेश शर्मा को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रेमानंद महाजन ने कहा महंगाई को नियंत्रित करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्ण रूप से विफल साबित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा विधानसभा सत्र के अंतर्गत प्रदेश में भी महंगाई को लेकर किसी प्रकार की कोई चर्चा नहीं की गई जबकि कांग्रेसी विधायकों द्वारा प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार को महंगाई के हर पहलू से अवगत कराते हुए आम जनमानस की पीड़ा को बताया गया।

वही, कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष नासिर हुसैन ने कहा देश व प्रदेश की जनता आज महंगाई से त्राहिमाम कर रही है और आम जनमानस आज एक वक्त के रोटी के लिए मजबूर होता नजर आ रहा है। केंद्र की सरकार प्रफी राशन के नाम पर जनता को छलने का काम कर रही है जबकि रसोई गैस और खाद्य तेल के दामों के बढ़ते दाम राशन से बने रोटी का क्या फायदा जो आम जनमानस को भूख मिटने की अनुभूति भी ना करा सके।

युवा कांग्रेसी नेता मोहनीश चैधरी ने कहा प्रदेश सरकार के हाथ में है कि अपने राज्य की जनता को महंगाई से वह बाहर कर राहत देने का काम करे। युवाओं की आवाज को बुलंद करते हुए कहा केंद्र व राज्य की सरकार जहां एक और महंगाई बढ़ा रही है।

वही, आम जनमानस से रोजगार ना देकर आम जनमानस से अन्याय कर रही है। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति महोदय से महंगाई को कम किए जाने को लेकर आवाहन किया।

इस दौरान नासिर हुसैन ब्लाॅक अध्यक्ष कांग्रेस ,श्री मोहनीष कुमार उर्फ मनु चैधरी प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, हरिचंद कांबोज, जय राम राजभर, टेकचंद कंबोज, दानिश अली, इमरान अली, वीरेंद्र मंडल, नंदकिशोर, अशोक कंबोज, प्रेम सिंह पूर्व दर्जा मंत्री आदि उपस्थित रहे।