ऊधमसिंह नगर : नानकमत्ता में भी भाजपाइयों की बगावत, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान।

मीडिया ग्रुप, 22 जनवरी, 2022

नानकमत्ता विधान सभा जनजाति सीट पर भाजपा द्वारा तीसरी बार विधायक प्रेम सिंह राणा को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारे जाने के बाद भाजपा के दावेदारों का बगावत थमने का नाम नहीं ले रही। दावेदारों ने बगावत शुरू कर दी है।

भाजपा से टिकट ना मिलने से नाराज मुकेश राणा ने अपनी पार्टी से इस्तीफा देकर पार्टी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। दावेदारों ने सीधे सीधे बगावत का बिगुल बजा दिया है। नानकमत्ता विधानसभा सीट से भाजपा का दावेदार निर्दलीय पर्चा भर कर आते हैं तो चुनाव में भाजपा को कड़ी चुनौती हो सकती है।

टिकट न मिलने से नाराज चल रहे मुकेश राणा को आलाकमान ने नहीं मनाया तो भाजपा पार्टी को विधानसभा नानकमत्ता सीट कांग्रेस की झोली में जा सकती है। मुकेश राणा की युवाओं में अच्छी पैठ है। मुकेश राणा लंबे समय से भाजपा में रहकर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों से अच्छी पकड़ बना चुके हैं।

इधर संघ से भाजपा में श्रीपाल सिंह राणा ने भी भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। टिकट न मिलने से पार्टी से नाराज चल रहे श्रीपाल ने भी भाजपा पार्टी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने की दावेदारी कर दी है। श्रीपाल राणा भी निर्दलीय मैदान में उतर चुके हैं। भाजपा को नानकमत्ता विधानसभा सीट से खतरा मंडराता दिखाई दे रहा है।

मतदाता असमंजस में है। दोनों दावेदारों ने अपनी ताल ठोक दी है। भाजपा से टिकट ना मिलने से पार्टी से नाराज दोनों दावेदारों ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। भाजपा पार्टी में आलाकमान में खलबली मच गई है। टिकट ना मिलने से समर्थकों में मायूसी की लहर दौड़ रही है। श्रीपाल सिंह राणा को टिकट ना मिलने से संघ के कार्यकर्ताओं अंदर से नाराज होते दिखाई दे रहे हैं।