ऊधमसिंह नगर : रुद्रपुर में दोनों पंजाबी महासभाओं ने एक साथ मनाया लोहड़ी पर्व।

मीडिया ग्रुप, 13 जनवरी, 2022

रुद्रपुर। सामूहिक लोहड़ी समारोह में दोनों पंजाबी संगठन एक मंच पर आ गये। दोनों संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ ही सदस्यों ने एक साथ मिलकर लोहड़ी प्रज्वलित की और एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई देने के साथ ही पंजाबी समाज के हितों के लिए एकजुट होने का संकल्प भी लिया।

बता दें प्रदेश अध्यक्ष पद पर वर्चस्व को लेकर उत्तरांचल पंजाबी महासभा में दो फाड़ गये गये थे जिसके बाद से प्रदेश में पंजाबी समाज के दो संगठन खड़े हो गये। एक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ तो दूसरी पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई हैं। दोनों संगठनों ने जिला एवं नगर स्तर पर भी अपनी अपनी इकाईयां गठित की है।

दोनों महासभाओं को एक साथ मिलाने के प्रयास में पिछले लम्बे समय से पंजाबी समाज वरिष्ठ लोग कर रहे हैं। रूद्रपुर में ये प्रयास अब फलीभूत होते नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों नगर कीर्तन के स्वागत के दौरान भी दोनों पंजाबी महासभा की इकाईयों ने एकजुटता का परिचय देते हुए एक साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया था।

अब बीती शाम पांच मंदिर में सांझी लोहड़ी का कार्यक्रम भी संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस मौके पर पंजाबी समाज के वरिष्ठ लोगों द्वारा पूजा अर्चना के बीच विधि विधान से लोहड़ी प्रज्वलित की गई और लोहड़ी में तिल और प्रसाद अर्पित कर सभी की सुख शांति एवं सुख समृद्धि की कामना की गई। ढोल व बेंड बाजों की धुनों के बीच सभी ने एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी और पंजाबी समाज की एकजुटता का संदेश दिया।

इसके बाद दोनों पंजाबी संगठनों से जुड़े वरिष्ठ लोगों की बैठक में एक बार फिर दोनों पंजाबी संगठनों के विलय पर चर्चा की गयी।

इस बैठक में पंजाबी समाज के वरिष्ठजन केवल कृष्ण बतरा, मंजीत सिंह मक्कड़, सुरमुख सिंह विर्क, ओमप्रकाश अरोरा, सुरेन्द्र अरोरा रज्जी, भारत भूषण चुघ आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए आपसी मतभेत भुलाकर पंजाबी समाज की एकजुटता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि पंजाबी समाज के संगठन को गैर राजैतिक संगठन के रूप में संचालित किया।

बैठक में रूद्रपुर में दोनों महा सभाओं का विलय करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा की गयी। तय किया कि इसके लिए जल्द ही एक बैठक में बुलाकर सर्व सम्मति से निर्णय लिया जायेगा। कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का सुरेन्द्र मिड्डा ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सुरमुख सिंह विर्क ,ओम प्रकाश अरोड़ा ,केवल बत्रा, विजय जग्गा, राजकुमार फुटेला, सुरेंद्र अरोड़ा रज्जी, सुरेंद्र मिड्डा, सुभाष नारंग, भारत भूषण चुघ, हरविंदर सिंह,मनजीत सिंह मक्कड़ , जुगनू, हरीश जल्होत्रा, सुधांशु गाबा, सुरेन्द्र रज्जी, नंदलाल भुड्डी, किशन नारंग, महेश बब्बर, दीपक गुगलानी, अमित अरोरा बाॅबी, अमित बांगा, पंकज सुखीजा, सुधीर अरोरा, पवन गाबा, मनोजखेड़ा, प्रदीप अरोड़ा, अभिनव छाबड़ा, सचिन गुम्बर, विक्की आहूजा, नरेंद्र अरोरा, मोहित बत्रा, बंसी धर गुम्बर, विजय विरमानी, सचिन तनेजा, सुभाष नारंग, किशन नारंग, निशान्त ढल्ला, दीपक अरोरा, सन्नी धवन आदि थे।