ऊधमसिंह नगर : कांग्रेस महानगर सचिव पर हमले के विरोध में सैकड़ों कांग्रेसियों का थाने में धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी।

मीडिया ग्रुप, 26 दिसंबर, 2021

रुद्रपुर। नशे के कारोबारियों द्वारा बीती रात कांग्रेस नगर महासचिव अर्जुन विश्वास पर जानलेवा हमले के विरोध में आज कांग्रेसियों ने ट्रांजिट कैम्प थाने का घेराव कर धरना किया। कांग्रेसियों ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने की पुरजोर मांग की।

महानगर के ट्रांजिट कैंप निवासी कांग्रेस के नगर महासचिव अर्जुन विश्वास पर बीती रात कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया गंभीर रूप से घायल होने के कारण वहा मौजूद लोगों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में उपचार के लिए लेजाया गया जहाँ डाॅक्टरों ने उनकी हालत गम्भीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नगर अध्यक्ष व जिला महामन्त्री सुशील गाबा कांग्रेस के अनेको कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे जहाँ उन्होंने गम्भीर रूप से घायल अर्जुन विश्वास का हाल जाना जिसके बाद कांग्रेसियो ने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन बदमाशो ने अर्जुन विश्वास पर हमला किया है वह अवैध शराब के कारोबारी है और पिछले काफी समय से ट्रांजिट कैम्प में अवैध शराब का कारोबार कर रहे है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों बदमाशो को पुलिस व राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है जिस वजह से आज इन बदमाशो ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। मामले को लेकर आज कांग्रेस के रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रांजिट कैंप थाने का घेराव कर धरना दिया।

थाने के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि 1 सप्ताह के अंदर अगर इस अवैध शराब कारोबार को बंद नहीं कराया गया तो कांग्रेस पार्टी क्षेत्र की जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन करेगी।

इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्षा श्रीमती मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, जिला जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप चीमा, वरिष्ठ नेता हरीश बावरा, नगर निगम में विपक्ष के नेता मोनू निषाद, पार्षद मोहन खेड़ा, प्रीति साना, छेदालाल राठोड़, उमा सरकार, नंद शेखर गांगुली, एनएसयूआई अध्यक्ष चेतन भट्ट, महामंत्री रंजीत सिंह राणा, रामाधारी गंगवार, बाबू विश्वकर्मा राज चक्रवर्ती, बाघा विश्वास, बेबी सीकदार, उमाशंकर मंडल, राम सिंह चैहान, भरत लाल, राज मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, प्रभु यादव, अनीता विश्वास, मोनिका ढाली, रोबिन विश्वास, सहित सैकड़ों पुरूष व महिलाएं शामिल थे।