रुद्रपुर में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, यूपीसीएल ने जारी की सूचना

रुद्रपुर। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार, 20 नवंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, विद्युत वितरण उपखंड रुद्रपुर द्वितीय के अंतर्गत 33/11 केवी उपसंस्थान नवोदय से जुड़े 11 केवी विद्युत लाइन को गावा चौक से डीडी चौक (काशीपुर रोड) तक स्थानांतरित किया जाना है। इस कार्य के चलते विद्युत विभाग की ओर से शटडाउन प्रस्तावित किया गया है।

विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित रहेगी। इस दौरान सिंह कॉलोनी फीडर, आदर्श कॉलोनी फीडर और गुरुनानक फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती का असर पड़ेगा।

बिजली कटौती से आदर्श कॉलोनी, बंगाली कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, वैशाली कॉलोनी, सिंह कॉलोनी, घास मंडी, आरआर क्वार्टर, मुख्य बाजार और सिविल लाइंस से लगे कुछ क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा इन क्षेत्रों से जुड़े अन्य विद्युत उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि शटडाउन के दौरान विद्युत सुरक्षा का ध्यान रखें और अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की जटिलता के चलते निर्धारित समय में कुछ बदलाव संभव है।