रिपोर्ट : बादल गंगवार
हल्द्वानी से जसपुर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
जसपुर कोतवाली में तैनात हेड मोहर्रिर प्रकाश राम का बेटा अभय मंगलवार की देर शाम अपने एक दोस्त के साथ हल्द्वानी से जसपुर घर लौट रहा था। रात लगभग 11 बजे दड़ियाल रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि हेड मोहर्रिर प्रकाश राम लोहिया अपने परिवार के साथ जसपुर कोतवाली परिसर के कर्मचारी आवास में रहते हैं। वह मूल रूप से हल्द्वानी के रहने वाले हैं और यहां जसपुर में लगभग दो साल से तैनात हैं। किसी काम से हल्द्वानी घर गया था और वहां से देर शाम जसपुर लौट रहा था।
हादसे से माता, पिता प्रकाश राम लोहिया समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि दोस्त मामूली रूप से चोटिल हुआ था। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना के आरोपी वाहन व चालक की पुलिस तलाश कर रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।



