रुद्रपुर : प्रेमी ने दोस्त संग युवती पर बनाया शारीरिक संबंध का दबाव, विरोध पर गला घोंटकर हत्या का प्रयास

रुद्रपुर। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, बाद में पीछा छुड़ाने के लिए हत्या की साजिश रचने और गला घोंटकर हत्या का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांधी कॉलोनी निवासी अंकित के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। युवती का आरोप है कि अंकित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में दोनों ने स्टांप पेपर पर मैरिज कर ली। अंकित ने उससे कहा था कि वर्ष 2026 में पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह करेगा और तब तक दोनों अलग-अलग रहेंगे।

युवती का आरोप है कि बाद में अंकित उससे पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रचने लगा। बीते सोमवार को अंकित ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया। युवती ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

सीओ विभव सैनी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।