ऊधमसिंह नगर : गुरु नानक जी के प्रकाश पर्व पर रुद्रपुर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन।

मीडिया ग्रुप, 19 नवंबर, 2021
रिपोर्ट- सिमरप्रीत सिंह 9045060477

गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व से पूर्व बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब की मुख्य पालकी सुशोभित थी। नगर कीर्तन में गतका पार्टियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

आदर्श कालोनी स्थित गुरुनानक पब्लिक स्कूल से सुबह करीब 11 बजे से नगर कीर्तन शुरू हुआ। इसके बाद बालाजी द्वार, काशीपुर बाइपास, अग्रवाल धर्मशाला, भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी, इंदिरा चौक, डीडी चौक व मुख्य बाजार से होता गोलमार्केट गुरुद्वारा के पास संपन्न हुआ।

इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया। जगह-जगह लोगों ने छबील लगाकर प्रसाद वितरित किया।

नगर कीर्तन के दौरान रंजीत अखाड़ा और बाबा दीप सिंह अखाड़ा की गतका पार्टियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। गुरु ग्रंथ साहिब की मुख्य पालकी के आगे पंचप्यारे चल रहे थे। मुख्य पालकी के आगे चल रहीं महिलाओं और पुरुषों ने मार्ग पर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की।

महिलाओं के शबद कीर्तन से माहौल गुरुमय हो गया। इस दौरान हजारों की संख्या में संगत उपस्थित रही।

नगर कीर्तन के दौरान कोरोना की गाइड लाइन का पूरा अनुपालन किया गया। कोरोना महामारी के चलते इस बार नगर कीर्तन में स्कूली बच्चों को शामिल नहीं किया गया। साथ ही झाकियों की संख्या भी कम रही।

नगर कीर्तन का मार्ग में अनेक स्थानों पर विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक, व्यापारिक, सामाजिक सहित अन्य संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में शामिल संगत को जगह जगह प्रसाद भी वितरित किया गया।

कीर्तन आदर्श कालोनी स्थित गुरूनानक पब्लिक स्कूल से शुरू होकर अग्रवाल धर्मशाला, भगत सिंह चैक, गल्ला मण्डी, काशीपुर रोड, इंदिरा चैक, नगर निगम, डीडी चैक, अग्रसेन चैक, गांधी पार्क रोड, बाटा चैक, मुख्य बाजार होते हुए गुरूद्वारा सिंह सभा पहुंचकर संपन्न हुआ।

इस दौरान मुख्य रूप से गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान जसपाल सिंह भट्टी, गुरूनानक शिक्षा समिति के प्रबंधक गुरमीत सिंह, मंजीत सिंह मक्कड़, गुरमीत सिंह बठला, सुरमुख सिंह विर्क, मान सिंह ग्रोवर, हरी सिंह, सोमपाल सिंह, पप्पू बरार, सुरेन्द्र सिंह ग्रोवर, दिलराज सिंह, हरजीत सिंह बिरदी, जसविंदर सिंह खरबंदा, गुरनाम सिंह, नरेन्द्र सिंह, हरजिंदर सिंह हरजी, जसपाल सिंह,बलविंदर सिंह विर्क, जसविंदर सिंह जस्सा, सुशील गावा, कुलवंत सिंह, परगट सिंह, बलविंदर सिंह, बरजिंदर सिंह, यशपाल सिंह, सुरमुख सिंह, परमजीत सिंह, अवतार सिंह, सतवीर सिंह, मंजीत सिंह, प्रीतम सिंह, हरविंदर सिंह, सरनजीत सिंह, सतनाम सिंह, आदि सहित हजारों लोग मौजूद थे।