स्त्री सत्संग सभा द्वारा आयोजित समर कैंप का भव्य समापन, प्रतिभागी बच्चों को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट: देवेन्द्र सिंह 

गदरपुर। गुरुद्वारा सिंघ सभा गदरपुर में आयोजित 15 दिवसीय गुरु प्रसाद समर कैंप का समापन बच्चों द्वारा प्रस्तुत शब्द कीर्तन, कविता, लेक्चर एवं अरदास के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर बच्चों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र तथा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस विशेष समर कैंप में बच्चों को गुरुमुखी, पंजाबी अक्षर ज्ञान, गुरबाणी पाठ, सिख इतिहास, सिख सिद्धांत, सिख रहित मर्यादा, कविता और शब्द कीर्तन का गहन प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्त्री सत्संग सभा की अध्यक्ष सविंदर कौर रोजी ने सभी शिक्षकों, सेवादारों व संगत का धन्यवाद व्यक्त किया।

समर कैंप में एसजीपीसी श्री अमृतसर के उत्तराखंड काशीपुर प्रचारक भाई हरजिंदर सिंह, सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना के गदरपुर इंचार्ज दविंदर सिंह, और श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल गदरपुर के पूर्व प्रबंधक सुरेंद्र सिंह सीटू का सराहनीय सहयोग रहा।

समापन समारोह में धर्म प्रचार कमेटी द्वारा उपलब्ध कराए गए मेडल एवं प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया गया।

इस दौरान रागी जत्था भाई नवजोत सिंह, मंगल सिंह, परमजीत सिंह सहित भाई राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह ग्रोवर, ज्ञान सिंह, सुरेंद्र सिंह ग्रोवर, इंद्रजीत सिंह ग्रोवर, देवेंद्र पाल सिंह, अवतार सिंह, सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

परविंदर बत्रा, सतविंदर सिंह, दर्शन सिंह, मुकेश धींगरा, बलजीत सिंह, कवलजीत कौर, इकबाल कौर, भूपिंदर कौर, रानी कौर कलसी, बलजीत कौर, हर्षमीत कौर, हरजिंदर कौर, सिमरन कौर, प्रभदीप कौर, बीना कौर कलसी समेत बड़ी संख्या में संगत व बच्चों के अभिभावकों ने कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया।

इस समर कैंप ने ना केवल बच्चों में धार्मिक संस्कारों को जागृत किया, बल्कि उन्हें सिख रीति-रिवाज और जीवन मूल्यों से भी परिचित कराया।