रुद्रपुर : रेप के मामले में फसाने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने के आरोप में युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज।
मीडिया ग्रुप, 06 जून 2025
रुद्रपुर में युवक द्वारा एक महिला पर रेप का केस लगाने की धमकी देकर फांसने की धमकी देकर 5 लाख रुपए नगद और 5 लाख के जेवरात हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है।
रुद्रपुर निवासी दीपक कक्कड़ द्वारा एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि एक युवती अंकिता सिंह के नाम से उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का नाटक भी किया गया और उसे सरकारी ठेका दिलवाने के नाम पर उससे 05 लाख रुपए हड़प लिए। तभी उसे पता चला कि युवती पहले से शादी शुदा है और ऊधमसिंह नगर में कई लोगों के खिलाफ रेप का आरोप लगा कर ठगी कर चुकी है और उसको भी षडयंत्र के तहत फसाया गया है। उसका सही नाम हिना है और उसके द्वारा दो नाम से अलग अलग आधार कार्ड भी बना रखे है।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उससे 30 लाख रुपए की मांग की जा रही है और न देने पर मुकदमें में फसाने की धमकी दी जा रही है। दीपक ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसके द्वारा अपनी कृषि भूमि बेची गई है जिसका पैसा उसे मिला है और उसे इसी लिए षडयंत्र के तहत फसाया गया है और इसके पीछे पूरा गृह काम कर रहा है। दीपक ने कहा है कि उसके माता पिता का स्वर्गवास हो चुका है और बहनों की शादी हो चुकी है। अब वह परिवार में अकेला है और उसके साथ कोई भी घटना हो सकती है जिससे उसे अपनी जान का खतरा हो गया है।
पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए है जिसके आधार पर थाना रुद्रपुर में युवती के विरुद्ध धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
