रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल के नए प्रतिष्ठान रीबॉक स्टोर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ठुकराल परिवार को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
पंजाब के नंदाचौर धाम के गद्दीनशीन परमपूज्य बापू रविंद्र जी महाराज के पावन सानिध्य में इस नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा ने प्रतिष्ठान में पहुंचकर पूज्य बापू रविंद्र जी महाराज से आशीर्वाद लिया।
महापौर के आगमन पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में नंदाचौर धाम ट्रस्ट के चेयरमैन रमेश गुम्बर समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें तेजेंद्र ठुकराल, हितेश ठुकराल, महेश छाबड़ा, गुलशन छाबड़ा, विवेक सक्सेना, सुरेश परिहार, जेबी सिंह, अंकित नरूला, हिमांशु शुक्ला, अजय चड्ढा, राजन राठौड़, बॉबी टुटेजा, चिराग कालड़ा, आकाश अरोड़ा, राजेश कामरा, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, अशोक गुंबर, बॉबी अरोड़ा, परविंदर सिंह, रवि सिडाना, निशांत डाला, मानिक अरोड़ा, सुमित गाबा, विकास बतला, अशोक विश्वास, देव मेनन, प्रमोद शर्मा, अमनदीप वर्क, बिट्टू चौहान, नवीन पांडे, रचित सिंह और अंकित सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।