महाशिवरात्रि पर पूर्व विधायक ठुकराल ने किया जलाभिषेक, कांवरियों का किया स्वागत

रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मंगलवार और बुधवार को शहर एवं आसपास के कई मंदिरों में जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। उन्होंने शिवालयों में पूजा-अर्चना करते हुए सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भी पूर्व विधायक ने शिरकत की। मंगलवार रात श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल द्वारा रामलीला ग्राउंड में आयोजित श्री शिव जागरण में उन्होंने भाग लिया और भजन संध्या में शामिल होकर भगवान शिव का गुणगान सुना। इस दौरान सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

बुधवार को महाशिवरात्रि के मुख्य दिन पूर्व विधायक ठुकराल ने शहर के विभिन्न शिव मंदिरों सहित चंदेन फार्म स्थित प्राचीन शिव मंदिर, करतारपुर रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर और संजय नगर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कांवरियों का स्वागत कर उन्हें प्रसाद वितरित किया।

इसके अलावा गल्ला मंडी में आयोजित कार्यक्रम में भी पूर्व विधायक को सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और शिवत्व के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। यह हमें आत्मचिंतन, भक्ति और सृजनात्मक शक्ति की ओर प्रेरित करता है।

इस अवसर पर हरि अधिकारी, शेर राय, रमन विश्वास, मानवेंद्र राय, महेंद्र घटक, गौतम जोरदार, संदीप बैरागी, प्रदीप बावली, शिवकुमार राय, सुनील राय, सपन ओझा, सुरेश विश्वास, दामोदर, पंकज मंडल, कृष्णा मंडल, संतोष पाल, मनोरंजन विश्वास, उत्पल मंडल, रमेश विश्वास, आनंद राय, नित्य राय, प्रकाश महाराज, सपन, रंजीत सरकार, रंजीत राय, विपुल तरफदार, अजय नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।