रुद्रपुर : जीजा पर नाबालिग साली को घर से भगा ले जाने का आरोप

रुद्रपुर। सगे जीजा पर नाबालिग साली को प्रेम जाल में फंसा कर बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाने का आरोप लगा है। किशोरी की बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

नगर निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके सगे जीजा किच्छा में रहते हैं। आरोप है कि जीजा ने उनकी 14 वर्षीय छोटी बहन को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया है। 8 माह पूर्व उनको इसकी जानकारी मिली। इस पर उन्होंने इसका विरोध कर दोनों की बातचीत और जीजा का घर आना बंद करा दिया।

आरोप है कि 19 फरवरी को जीजा उनकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया। उन्होंने जीजा का कई बार कॉल किया, लेकिन उसी दिन के बाद जीजा का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। उनको डर है कि उनकी बहन के साथ कोई घटना हो सकती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।