उधमसिंह नगर : पेड़ गिरने से एंबुलेंस क्षतिग्रस्त

उधमसिंह नगर। सितारगंज में उप जिला अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस शुक्रवार रात पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही बिजली पोल के टूटने से अस्पताल व आसपास के इलाकों की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। उप जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार एंबुलेंस को काफी क्षति पहुंची है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाया। मौसम विभाग ने सितारगंज में बीती रात 75 एमएम वर्षा दर्ज की थी।