गदरपुर : गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट : देवेंद्र सिंह 

गदरपुर। बाबा बुड्ढा जी के निवास स्थल रमदास श्री अमृतसर साहिब से नजदीकी ग्राम नवाब नगर पहुंचे बाबा भगवंत भजन सिंह द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका पालन पोषण करके अपने जीवन को सुखी एवं दीर्घायु बनाए जाने का आह्वान किया गया। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के अवैध रूप से दोहन किये जाने पर भी रोक लगाने की मांग की।

कार्यक्रम में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ के भोग के उपरांत दीवान सजाए गए, जिसमें बाबा भगवंत भजन सिंह द्वारा सर्वत्र सुख शांति की अरदास की गई। रागी भाई दर्शन सिंह,डेरा बाबा नानक से आए रागी भाई वीर सिंह नामधारी, कथावाचक भाई हरप्रीत सिंह ग्रंथी गुरप्रीत सिंह एवं देवेंद्र सिंघ ने गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर प्रकाश डालते हुए गुरबाणी पाठ तथा गुरु ग्रंथ साहिब जी के सिद्धांतों पर चलते हुए मातृभाषा गुरमुखी पंजाबी का शिक्षण कार्य शिविर लगाकर करने का आह्वान किया।

बाबा भगवत भजन सिंह ने विभिन्न रोगों के निवारण के लिए प्राकृतिक स्रोतों के अनुसार लोहा तांबा मिट्टी एवं पीतल के बर्तनों का प्रयोग भोजन पकाने के लिए करने की अपील की, उन्होंने ऑर्गेनिक खेती करने के लिए भी किसानों को प्रेरित किया। बाबा भगवंत भजन सिंह, सरदार भगवंत सिंह,सरदार परमजीत सिंह एवं कर्नल हरवीर सिंह द्वारा गुरबाणी पाठ नित्य प्रति करने वाले आठ बच्चों को पुरस्कार देखकर सम्मानित किया।

बाबा भगवत भजन सिंह ने सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा चलाए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण शिविर एवं धार्मिक पंजाबी तथा गुरुबानी पाठ की संचालित होने वाली कक्षाओं के उत्साह वर्धन हेतु भरपूर सहयोग प्रदान किया। दूर दराज से आई संगत ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए गुरु का लंगर रूपी प्रसाद भी ग्रहण किया।