Viral News: शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से किया इनकार, जानिए पूरा मामला

दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी ऊपर वाले ही बनाकर भेजते हैं। रोजना कई जोड़े शादी के बंधन में बंध रहे हैं और नई पारी की शुरूआत कर रहे हैं। हाल ही में बिहार के शिवहर से शादी से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।

बिहार के शिवहर में दो दिन पूर्व एक ऐसी घटना घटी जिसनें वहां मौजूद हर शख्स को चौका दिया था। बता दें कि उस शादी में जयमाला हुई, शादी की रस्में हुई, दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भी भरा, फिर दुल्हन ने दूल्हे के शरीर में ऐसा क्या देखा, जिसके बाद साथ रहने से इनकार कर दिया। कई लोगों ने दुल्हन को समझाने का काफी प्रयास भी किया फिर भी दुल्हन साथ रहने को तैयार नहीं हुई और दूल्हे के साथ बारातियों को बिना दुल्हन के बैरंग लौट जाना पड़ा।

दरअसल शादी की रस्मों के बीच जब दूल्हे को नए कपड़े पहनाने की बारी आई, तो उसके पैर देख दुल्हन के मानो होश उड़ गए। दूल्हे को ‘हाथी पांव’ का रोग था। जिसे (मोटा पांव या फिल पांव) भी कहा जाता है। इस रोग में व्यक्ति के पैरों में इतनी सूजन आ जाती है कि उसका पैर हाथी के पैर के समान मोटा हो जाता है। दूल्हे का पैर देखते ही दुल्हन बिदक गई और सीधे मुंह साथ रहने से इनकार कर दिया।

इस बात पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद उत्पन्न हो गया। बारात समस्तीपुर जिले से आई थी। विवाद पर ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई, फिर पंचायत बैठी। इसमें निर्णय हुआ कि दूल्हे पक्ष को बाराती के स्वागत पर खर्च को चुकता करना पड़ेगा। अंतत: दूल्हा पक्ष को खर्च की पूरी राशि चुकता करनी पड़ी और बिना दुल्हन के बैरंग लौट जाना पड़ा।