Leap Year 2024: 29 फरवरी को गूंजी किलकारी, अब 2028 में आएगी पहले जन्मदिन की बारी; जानें ऊधमसिंह नगर के आंकड़े

लीप ईयर ग्रेगोरियन कैलेंडर के हर चौथे साल आता है। इसमें 366 दिन होते हैं और एक अतिरिक्त दिन फरवरी का होता है। फरवरी की 29 तारीख हर चौथे साल में आती है। ऐसे में इस दिन पैदा हुए बच्चों को चार में एक बार ही अपना जन्मदिन मनाने का मौका मिलता है। इस साल भी बृहस्पतिवार को लीप डे था और इस विशेष दिन जिलेभर में कई बच्चों ने जन्म लिया है, जो अपना 2024 में पैदा होने के बावजूद अपना पहला बर्थडे साल 2028 में मनाएंगे।

खटीमा

खटीमा उप जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. विनय प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक अस्पताल में दो बालिकाओं और एक बालक का जन्म हुआ। खटीमा के बंदा गांव, सिसैया निवासी महिला ने बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बालिका को जन्म दिया। बच्ची के आगमन से महिला और उनके पति खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री का जन्म लीप वर्ष में होने के कारण वह खुश हैं। सुबह तड़के करीब साढ़े तीन बजे बालिका को जन्म पर दूसरी महिला निवासी और उनके पति भी काफी खुश नजर आए।

रुद्रपुर

जिला अस्पताल में 29 फरवरी दिन बुुधवार मध्य रात 12 बजे से लेकर दिन भर रुद्रपुर नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र की छह प्रसूताओं के प्रसव हुआ। इनमें तीन बेटे और तीन बेटियों ने किलकारी भरी।

काशीपुर

एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में पांच गर्भवतियों को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती किया गया। अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार महेशपुरा निवासी महिला ने सुबह 4:20 बजे और सैनिक कॉलोनी निवासी महा ने 5:22 बजे पुत्र को जन्म दिया। लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी महिला ने सुबह 7:31 बजे, नंदरामपुर निवासी महिला ने सुबह 10:31 बजे और गिधोरा निवासी महिला ने 12:31 बजे पुत्री को जन्म दिया है।