उत्तराखंड : राज्यपाल द्वारा एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद को किया सम्मानित।

मीडिया ग्रुप, 04 फरवरी, 2024

देहरादून। ऊत्तराखण्ड बाल संरक्षण आयोग द्वारा राजभवन में ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ के अवसर पर 24 जनवरी 2024 को आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने बहादुर बेटियों कु. आराधना एवं कु. नाजिया को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया। पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड खिर्सु की 10 वर्षीय बालिका, आराधना द्वारा 2023 में बहादुरी का परिचय देते हुए गुलदार से अपने 07 वर्षीय भाई की जान बचाई थी। 2023 में ही देहरादून के विकासखंड सहसपुर की 10 वर्षीय बालिका नाजिया नेे गुलदार के हमले से अपने 03 भाईयों की जान बचाई थी। राज्यपाल ने दोनों बच्चियों को प्रशस्ती पत्र दिया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इसके साथ ही राज्यपाल ने बाल संरक्षण आयोग द्वारा बनाए गए बाल विधायकों कु. भूमिका रौथाण, कु. दीक्षा खर्कवाल, कु. अगमसिफत कौर, कु. काजल कश्यप, कु. सुमेधा उपाध्याय को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया।

बाल कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों के लिए उन्होंने राजेन्द्र प्रसाद एडवोकेट, श्रीमती गीतिका शर्मा, प्रज्ञा भारद्वाज, गुरप्रीत सिंह एवं श्रीमती मंजू शर्मा को भी सम्मानित किया।

एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद लंबे समय से बाल कल्याण के साथ ही विभिन्न जनहित के कार्यों में लगे है। राजेंद्र प्रसाद की उत्तराखंड में सूचना अधिकार कार्यकर्ता के रूप में पहचान है। राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट के रूप में जिला बार एसोसिएशन रुद्रपुर के सदस्य है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एम. पी. तिवारी, सचिव सुशीला महेता, पुस्तकालय अध्यक्ष सुरेंद्र नरूला सहित पूरी कार्यकारिणी एवं जिला न्यायालय के अधिवक्ता गुरबाज सिंह, कमल चिलाना, मनोज तनेजा, राजेंद्र सिंह नारंग, परविंदर सिंह, मदन लाल भाटिया, शेर सिंह राणा, बलबीर सिंह चौहान, होमी जहांगीर कुरैशी, सोमिल घीक, शुभम गगनेजा, राजेश यादव सहित कई अधिवक्ताओं ने बधाई दी ।