नव वर्ष 2024 : रेव पार्टी करते पुलिस ने पकड़े नशे में धुत दर्जनों लड़के लड़कियां, चरस गांजा, चिलम सहित नशीले पदार्थ बरामद।

मीडिया ग्रुप, 31 दिसंबर, 2023

नए साल 2024 को रेव पार्टी कर मानने का शौक कुछ लड़के लड़कियों को भारी पड़ गया। मुंबई से सटे ठाणे के घोड़बंदर रोड पर एक रेव पार्टी आयोजित की गई थी। नए साल से पहले ठाणे में ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक प्राइवेट प्लॉट में चल रही रेव पार्टी पर छापेमारी करते करीब 100 लड़के लड़कियों को हिरासत में ले लिया है। इस रेव पार्टी में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे।

रेव पार्टी में चरस, गांजा के साथ चिलम, शराब जैसी कई नशीली पदार्थ पुलिस ने बरामद किए गए है। पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि इस रेव पार्टी का आयोजन 2 युवकों की तरफ से किया गया था जिसमें से एक की उम्र 19 साल और दूसरे की उम्र 23 साल है ये दोनों युवक कलावा और डोंबिवली के रहने वाले हैं।

पुलिस ने 29 दोपहिया वाहनों को भी जब्त किया है। हिरासत में लिए गए युवकों को ठाणे के सिविल हॉस्पिटल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है। नए साल की पूर्व संध्या पर भी ठाणे पुलिस अलर्ट मोड पर है। घोड़बंदर रोड पर कासारवडवली गांव के पास रेव पार्टी करने वाले 100 लोगों के खिलाफ ठाणे क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई है। पुलिस को शक है कि इस पार्टी में चरस, गांजा, शराब, एमडी जैसे कई तरह के नशीले पदार्थों का सेवन किया जा रहा था।

सूचना के आधार पर पुलिस उपायुक्त अपराध शाखा के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में रविवार सुबह 3 बजे के करीब छापेमारी की गई। वडवली खाड़ी तट पर एक रेव पार्टी चल रही थी। युवक नशे की हालत में डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करते हुए उनसे चरस, गांजा और बीयर के साथ-साथ वाइन और व्हिस्की भी बरामद की।