रुद्रपुर : दबंगों ने अधिवक्ता की बहन और भतीजी पर किया जानलेवा हमला

रूद्रपुर। मकान पर कब्जा करने के लिए दबंगों ने सामान निकालने आई मां पुत्री पर जन लेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

दर्ज रिपोर्ट में एडवोकेट अनिल कुमार सिंह निवासी अलीगढ ने कहा है कि 4 दिसंबर सांय 5 बजे उसकी बहन बिनीता पत्नी विवेक चौहान निवासी फौजी मटकोटा अपने बच्चों के साथ शान्ति विहार कालौनी में अपनी पुत्री सारिका के साथ अपने घर सामान निकालने गयी।

तभी विकास पुत्र वीरेन्द्र सिंह, उसकी पत्नी रचना व साला मकान से सामान निकालने के लिए मना करने लगे। उसने इस बात का विरोध किया तो सभी ने एक राय होकर लोहे की रॉड लाठी डन्डों से बहन विनीता व उसकी पुत्री सारिका के साथ काफी मारपीट की। जिससे उसकी आंख में काफी चौटें आंई और एक हाथ फैक्चर हो गया।

आरोप है विकास ने जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन पर पैर रखकर दबाया उसकी हालत नाजुक बनी हुई जिसका इलाज प्राईवेट अस्पताल में चल रहा है।

विकास को उसके अन्य परिवारीजन सहयोग दे रहे हैं जिस कारण उसने विवेक चौहान के मकान और जमीन पर अनाधिकृत कब्जा बना रखा है। जमीन मकान को हडपने के उद्देश्य से उसकी बहन बिनीता व उसके पुत्र व पुत्री, बहनोई को उक्त लोग जान से मार सकते हैं।

इस घटना की जानकारी मुझे टेलीफोन व वीडियोकॉल से प्राप्त हुई मेरी बहन के गम्भीर चोटें आई हैं घटना के समय बहुत से लोग इकट्टठाह हो गये जिन्होंने मेरी बहन व उसकी लडकी को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में दे दी गई है।