नशीली चाय पिलाकर चालक को किया बेहोश, लूटी नगदी और फेंक दिया गन्ने के खेत में…एक महीने बाद केस दर्ज

टुकटुक चालक को महाराजपुर गेट पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर लुटेरों ने टांडा के निकट गन्ने के खेत में फेंक दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में घटना के एक महीने बाद केस दर्ज किया गया है। घटना 26 अक्तूबर रात की है।

अरविंद निवासी रुद्रपुर अपने टुकटुक पर रोडवेज बस अड्डे के पास सवारी का इंतजार कर रहा था। बताया गया कि दो व्यक्तियों के मकान का सामान शिफ्ट करने की बात कह महाराजपुर के लिए चल दिया।

रास्ते में महाराजपुर मोड़ पर इन दोनों व्यक्तियों ने अरविंद को चाय पिलाई। इससे वह बेहोश हो गया। 27 अक्तूबर की सुबह जब उसे होश आया तो नानक पुरी टांडा गुरुद्वारे के पास एक गन्ने के खेत में था। लुटेरे टुकटुक, फोन और जेब में रखे 2000 रुपये ले उड़े। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।