पांच साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, मां की तहरीर पर पड़ोसी पर केस दर्ज

मीडिया ग्रुप, 16 नवंबर, 2023

किच्छा क्षेत्र के एक गांव के टुकटुक चालक पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। मासूम की मां की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी पर केस दर्ज किया है।

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर से मजदूरी करने गई हुई थी। पड़ोस में रहने वाला टुकटुक चालक उसकी पांच साल की मासूम को गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।