रुद्रपुर : बीच मार्केट व्यापारी पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ एक हफ्ते बाद मुकदमा दर्ज, अभी तक नही हुई गिरफ्तारी

मीडिया ग्रुप, 15 नवंबर, 2023

उधमसिंह नगर। रुद्रपुर शहर मे दीवाली से 2 दिन पहले खुलेआम व्यापारी विकास ढींगड़ा की पिटाई प्रकरण में एक हफ्ते बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं पुलिस अब तक हमलावरों की गिरफ्तारी तक नहीं कर पाई है। आपको बता दें की विकास डींगरा ने आरोप लगाया है की दिनांक 09.11.2023 की रात्रि 10:15 बजे की जब पीड़ित अपने घर से टहलने गया था।

इसी दौरान रजत दीक्षित, सुशील दीक्षित और उनके दो अन्य साथियों ने पीड़ित विकास डींगरा के सिर पर नुकीली वस्तु से वार किया, जिससे पीड़ित वही गिर गया।

पीड़ित के गिरने के बाद उक्त रजत दीक्षित, सुशील दीक्षित एवं उनके साथ उनके दो अन्य साथियों के द्वारा पीड़ित के साथ गाली गलौच, अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लाठी डंडो और नुकीली वस्तु से लगातार प्रहार करते रहे जिससे पीड़ित के शरीर पर खुली चोटे आई।

जब घटना स्थल पर काफी भीड़ भाड़ जमा हो गई तो हमलावर भविष्य में षडयंत्र रचकर पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मोटर साईकिल से फरार हो गये।

पीड़ित ने बताया की वह हार्ट की बीमारी से पीड़ित है और उसका हार्ट 20% ही काम करता है तथा इनके द्वारा प्रहार करने से पीड़ित की जान भी जा सकती थी।

पीड़ित विकास डींगरा ने कहा की उन्हे रजत दीक्षित, सुशील दीक्षित एवं उनके दो अन्य साथियों से जान-माल का सख्त खतरा बना हुआ है।

पीड़ित ने कहा कि अगर भविष्य में मेरे साथ उक्त लोगों द्वारा कोई अप्रिय घटना की जाती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उक्त लोगों की होगी।

आपको बता दें की पीड़ित विकास डींगरा ने रजत दीक्षित, सुशील दीक्षित एवं उनके साथ उनके दो अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्टिग पुलिस चौकी मुख्य बाजार में मुकदमा दर्ज कराया है, हालांकि अब तक गिरफ्तारी न होना कहीं ना कहीं पुलिस के बड़े बड़े दावे की किरकरी कर रहा है।