उधमसिंह नगर : प्रजापति जन सेवा केन्द्र का उद्घाटन।

मीडिया ग्रुप, 25 सितंबर, 2023

ऊधमसिंह नगर। ग्राम सतुईया में प्रजापति जन सेवा केन्द्र का उद्घाटन श्रीकान्त राठौर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष, आर . बी. एल. जू. हाई स्कूल, सतुईया के प्रबंधक श्री अशोक कुमार जी के द्वारा फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया गया।

वही दूसरी समस्त लोगों ने राजेन्द्र प्रजापति को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्रीकान्त राठौर जी ने राजेन्द्र प्रजापति से जन सेवा केन्द्र का जानकारी ली की आप क्या क्या सुविधा उपलब्ध कराएंगे अपने क्षेत्रवाशियों को।

राजेन्द्र प्रजापति ने बताया कि यहां पर आय प्रमाण पत्र, जाती प्रमाण पत्र, स्थाई प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, आधार कार्ड प्रिंट आउट, फोटो स्टेट आदि सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।

यहां उपस्थित श्रीमती गीता राठौर, अजय राठौर, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य गीता कश्यप, दीक्षा राजपूत, अन्नू राजपूत रोहित राजपूत, पूनम प्रजापति, राहुल प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, बसन्ती देवी, माया देवी, अजय पाल, रवि मौर्य, सोमपाल राजपूत, नरेन्द्र कश्यप आदि मौजूद रहे थे।