उधमसिंह नगर पुलिस ने निकाली तिरंगा बाईक रैली।

मीडिया ग्रुप, 13 अगस्त, 2023

रूद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दृष्टिगत ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा तिरंगा बाईक रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी उदयराज सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस कार्यालय में झंडा दिखाकर किया गया।

तिरंगा झंडा रैली में पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सीएमओ, यूडीएन, रुद्रपुर सिडकुल एसोसिएशन के पदाधिकारी व पुलिस के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

तिरंगा झंडा यात्रा पुलिस कार्यालय से प्रारंभ होकर मेन रोड से होते हुए डीडी चौक, गाबा चौक, इंद्रा चौक होते हुए गांधी पार्क में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

यात्रा मार्ग में दोनों ओर स्थानीय जनता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर यात्रा में शामिल सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय नागरिकों व जिलाधिकारी का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया।