देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 53 इंस्पेक्टर, दारोगा और एएसआई का ट्रांसफर

देहरादून। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने 53 इंस्पेक्टर, दरोगाओं और अपर उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। तबादलों के तहत कई प्रमुख थानों और चौकियों के प्रभारी भी बदले गए हैं।

इंस्पेक्टर विनोद गुसाईं को पटेलनगर थाने के प्रभारी पद से हटाकर डालनवाला कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रेमनगर इंस्पेक्टर नरेश राठौर को पटेलनगर थाने का चार्ज सौंपा गया है। शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभाल रहे इंस्पेक्टर संतोष कुंवर को कैंट थाने का प्रभारी बनाया गया है।

इंस्पेक्टर नरेंद्र गहलावत को डालनवाला से मसूरी और देवेंद्र चौहान को मसूरी से नेहरू कॉलोनी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सहसपुर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप को हटाकर शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया है।

क्लेमनटाउन एसओ मोहन सिंह को रायवाला थाने का चार्ज दिया गया है। सेलाकुई एसओ लोकपाल परमार को क्लेमनटाउन थाने की जिम्मेदारी मिली है। एसआईएस शाखा में तैनात गिरीश नेगी को प्रेमनगर थाने का प्रभारी बनाया गया है।

बसंत विहार एसओ शैकी कुमार को सेलाकुई थाने का चार्ज दिया गया है, जबकि नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल को सहसपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। झाझरा चौकी प्रभारी अमित शर्मा को पदोन्नत जिम्मेदारी देते हुए बसंत विहार थाने का प्रभारी बनाया गया है।

प्रद्युमन नेगी को प्रेमनगर थाने से झाझरा चौकी का चार्ज दिया गया है। ओमप्रकाश को एसएसआई कैंट बनाया गया है। प्रवीण सैनी को कुठाल गेट चौकी प्रभारी से हटाकर सभावाला चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सभावाला चौकी प्रभारी अरविंद पंवार को कुठाल गेट चौकी प्रभारी बनाया गया है।

आशीष कुमार को पटेलनगर की बाजार चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि बाजार चौकी प्रभारी प्रवीण पुंडीर को एसएसआई सहसपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा भी कई दरोगाओं और अपर उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।