उधमसिंह नगर : रुद्रपुर में मां–बेटी पर जानलेवा हमला।

मीडिया ग्रुप, 27 अप्रैल, 2023

रूद्रपुर। एक युवक ने पड़ोसी की छत पर चढ़ कर घर में पथराव कर दिया। बाद में उसने घर के अंदर घुस कर मां बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे दोनों लहूलुहान हो गई। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रम्पुरा निवासी हरिबाबू ने पुलिस को बताया विगत शाम पड़ोसी छत पर चढ़ गया और उसके घर पर पथराव शुरू कर दिया। बताया कि वह निशाना बनाकर पत्थर बरसा रहा था। उसने जान छिपा कर जान बचाई।

आरोप है कि बाद में पड़ोसी हाथ मे पाटल लेकर छत से कूदकर घर के अन्दर में घुस आया, और पुत्री को जान से मारने के इरादे से उसके सिर पर पाटल से जानलेवा वार किया। पुत्री लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई।

इसी बीच पत्नी बीच-बचाव के लिए आई, तो पत्नी को भी गाली गलौज करते पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुत्री को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुत्री की नाजुक हालत को देखते हुए सुशीला तिवारी हल्द्वानी के लिए रेफर भेज दिया।

बुधवार को परिवार के लोग दोनों घायलों को कोतवाली लेकर पहुंचे। कोतवाल विक्रम राठौर ने घायलों का हाल चाल जाना। कोतवाल ने बताया कि हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और एसआई हरविन्दर कुमार को गिरफ्तारी के निर्देश दिए।