रूद्रपुर : नाले में मिला राजमिस्त्री का शव, सनसनी।

मीडिया ग्रुप, 27 अप्रैल, 2023

रूद्रपुर निवासी राजमिस्त्री का नाले में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक शक्तिफार्म निवासी राजमिस्त्री संजयनगर खेड़ा में बहन के घर आया था।

बीती शाम से वह अचानक लापता हो गया। घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह वह नाले में पड़ा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। मृतक की दो पुत्रियां और एक पुत्र है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।