पंजाब : पूर्व सीएम प्रकाशसिंह बादल का निधन, सरपंच से लेकर 5 बार मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

मीडिया ग्रुप, 25 अप्रैल, 2023

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का लंबी बीमारी के बाद 95 वर्ष की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सास ली।

प्रकाश सिंह बादल ने महज 20 साल की उम्र यानी 1947 में सरपंच का चुनाव जीतकर पहली बार राजनीति में कदम रखा और वे 1957 में पहली बार पंजाब विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए. 1969 में प्रकाश सिंह बादल फिर से विधानसभा के लिए चुने गए और गुरनाम सिंह की सरकार में उन्‍हें सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशु पालन, डेरी और मतस्‍य पालन मंत्रालय का कार्यभार दिया गया।

प्रकाश सिंह बादल 1996 से 2008 तक अकाली दल के अध्‍यक्ष भी रहे। वहीं, प्रकाश सिंह बादल हमेशा ही पंजाब की राजनीति से बाहर नहीं निकले। हालांकि, साल 1977 में केंद्र की मोरारजी देसाई की सरकार में वह करीब ढाई महीने तक कृषि और किसान कल्याण मंत्री भी रहे हैं।