ऊधमसिंह नगर : स्थाई लोक अदालत रुद्रपुर में अपर जिला जज की अध्यक्ष के रूपमें नियुक्ति।

मीडिया ग्रुप, 18 अप्रैल, 2023

रुद्रपुर। जिला न्यायालय परिसर रुद्रपुर में चलाई जा रही स्थाई लोक अदालत में स्थाई अध्यक्ष के रूप में अपर जिला जज बृजेंद्र सिंह की नियुक्ति की गई है। श्री बृजेंद्र सिंह द्वारा स्थाई अध्यक्ष के रूप में सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया गया। इस दौरान कार्यालय कर्मचारियों एवं स्थाई लोक अदालत के सदस्यों द्वारा पुष्प भेंट कर नव नियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

ज्ञात हो कि स्थाई लोक अदालत रुद्रपुर में अभी तक स्थाई रूप से अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की गई थी जिस कारण इस अदालत में सप्ताह में 3 दिन मुकदमों की सुनवाई होती थी जिससे वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थाई अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के बाद स्थाई लोक अदालत में विचाराधीन मुकदमों के निस्तारण में तेजी आयेगी है।

स्थाई लोक अदालत में सार्वजनिक उपयोगिता सेवा संबंधी जैसे सड़क, वायु, रेल या जल मार्ग द्वारा यात्रियों के परिवहन के यातायात सेवा कार्य, टेलीफोन सेवा, विद्युत विभाग संबंधी सेवा, अस्पताल या अस्पताल संबंधी सेवा, लोक सफाई या स्वच्छता सेवा, बीमा सेवा, शैक्षणिक संस्थानों संबंधी, आवास एवं भू संपदा सेवा आदि से संबंधित नए मामलों को दर्ज किया जाता जाता है जिससे वादकारियों को त्वरित एवं निशुल्क सेवाएं प्राप्त होने में आसानी होती है।
स्थाई लोक अदालत में अध्यक्ष पद पर अपर जिला जज बृजेंद्र कुमार सिंह एवं सदस्य के अब्दुल असीम एडवोकेट एवं श्रीमती अर्चना पियूष पंत एडवोकेट पीठ के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।