उत्तराखंड : पिता ने नाबालिग पुत्री से किया दुष्कर्म, मुक़दमा दर्ज।

मीडिया ग्रुप, 13 फरवरी, 2023

रामनगर। पिता-पुत्री के पवित्र रिश्तों को कलंकित करने की शर्मनाक घटना प्रकाश में आयी है। पिता पर 12 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में यह घटना सामने आयी है। कोतवाली पहुंची एक महिला ने बताया उसके पति ने नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। इस पर पुलिस ने महिला से पूरी घटना की जानकारी ली। महिला का कहना है कि उसका पति बेटी से अकारण मारपीट करता है।

पत्नी की गैरमौजूदगी में उसने बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट तथा मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।