उत्तराखंड : प्रतिष्ठित व्यापारी की पोर्न वीडियो बनाकर लाखों की वसूली, महिला कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

मीडिया ग्रुप, 11 फरवरी, 2023

उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी को अपने शोरूम में काम करने वाली महिला कर्मी द्वारा शारीरिक संबंध बनाने के बाद पोर्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

शोरूम स्वामी की पत्नी ने महिला कर्मी पर पति को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए हड़प लेने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया जाता है शोरूम के स्वामी को महिला कर्मी से दिल लगाव भारी पड़ गया। स्वामी और महिला कर्मी के बीच शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गए। इस बीच महिला कर्मी ने शोरूम स्वामी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बताया जाता है शोरूम स्वामी मानसिक रूप से परेशान हो गया कि वह पूर्व में आत्महत्या की भी कोशिश कर चुका है।

व्यापारी की पत्नी ने महिला कर्मी के खिलाफ मुखानी थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसमे कहा गया है कि महिला कर्मी ने उसके पति का पोर्न वीडियो बनाकर वायरल करने का डर दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर उसके पति ने पूर्व में आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

महिला कर्मी उनके पति की शोरूम में कुछ समय पूर्व बतौर वर्कर कार्य करती थी। इस दौरान उसने उनके पति के साथ प्यार का झूठा नाटक कर शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बना लिया। इसके बाद से वह उसके पति को ब्लैकमेल करने लगी। पति से छह लाख रुपये वसूल लिए।

इसके बाद भी वह लगातार ब्लैकमेल कर रही है उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती है। इससे तंग आकर उसके पति ने तनाव में आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला कर्मी और उसके साथियों से बार-बार धमकी मिल रही है।

इससे उनका परिवार दहशत में है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला कर्मी और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।