उत्तराखंड : शादी के मंडल में हार्ट अटैक से दूल्हे की मौत।

मीडिया ग्रुप, 11 फरवरी, 2023

हल्द्वानी। अस्पताल में तैनात दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की शादी के मंडप में हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। इससे परिवार में कोहराम मच गया और पल भर में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी।

बताया जा रहा है कि नंदपुर कठघरिया निवासी डाॅक्टर की बारात शुक्रवार को रानीखेत के श्रीधरगंज गई थी। दोपहर बाद फेरे की रस्म पूरी होते ही अचानक दूल्हा गिर पड़ा। यह देखकर वहां हड़कम्प मच गया।

आनन फानन में डॉक्टर को रानीखेत के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। डाॅक्टर के पिता ओमान से लौटे हैं। पिता का पिछले एक साल से स्वास्थ खराब चल रहा है।

वहीं डॉक्टर परिवार में इकलौते पुत्र थे जबकि उनकी दो बहन हैं बड़ी बहन की शादी हो गई है और छोटी बहन डाॅक्टर है। डाॅक्टर का शनिवार को गमगीन माहौल में रानीबाग चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

बताया जा रहा है कि शनिवार को महिला संगीत और रिसेप्शन होना था। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई थी घर में खुशी का माहौल था। सभी लोग अपने स्तर पर इसकी तैयारिया भी कर रहे थे लेकिन इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। युवा डाॅक्टर के निधन पर हल्द्वानी डाॅक्टर एसोसिएशन में शोक की लहर है।