नेता जी की जयंती के अवसर पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण।

मीडिया ग्रुप, 23 जनवरी, 2023

नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर काशीपुर बाईपास पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर प्रदेश मंत्री विकास शर्मा एवं दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष धर्म सिंह कोली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने एक-एक कार्यकर्ता को एकत्र कर अपनी फौज बनाई और इस देश को आजाद कराया।

आज हम जो इस देश के अंदर खुली सांस ले रहे हैं वह वीर सेनानियों की कुर्बानी के कारण ही ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जीवन पर अनुसरण करना चाहिए और इस राष्ट्र के लिए आने वाली चुनौतियों का सामना करते हुए इस राष्ट्र को आगे बढ़ाना चाहिए।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस हमारे देश का गौरव है। इनकी जयंती पर पूरे देश के अंदर युवाओं को आगे आकर नेता जी की जयंती को मनाना चाहिए और इन से प्रेरणा लेना चाहिए। इस दौरान सतनाम सिंह, अजय मौर्य, राकेश दास, सुनील पाल, विजय कुमार, संदीप वाल्मीकि, अर्जित राठी, देव शर्मा, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।