रामपुर : डीएम ने ठंड के प्रकोप के चलते दिए स्कूलों के 10 बजे से खुलने के आदेश।

मीडिया ग्रुप, 21 दिसंबर, 2022

सिमरप्रित सिंह

ठंड के चलते रामपुर जिले के कक्षा आठ तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब कक्षा एक से आठ तक स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। जिला अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड ने कहा कि जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और वित्त विहीन कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का संचालन अब सुबह दस से अपरान्ह तीन बजे तक होगा।

अभी तक इन स्कूलों का संचालन सुबह नौ से अपरान्ह तीन बजे तक हो रहा था। समय का बदलाव ठंड को देखते हुए किया गया है। ठंड अधिक बढ़ गई है। कोहरा भी अधिक आने लगा है। मंगलवार को सुबह में दस बजे के लगभग धूप निकल आई थी। लेकिन, बुधवार को दोपहर तक भी धूप नहीं चमकी है। कोहरे व ठंड से बचाव को स्कूलों का समय बदला गया है।