उधमसिंह नगर : गुरुद्वारा नानकमत्ता की गुल्लक से नकदी की चोरी, दो गिरफ्तार।

मीडिया ग्रुप, 17 दिसंबर, 2022

नानकमत्ता। अज्ञात चोर धार्मिक स्थल को भी निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुद्वारा सिंह सभा से गुल्लक तोड़कर नगदी चोरी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।

जानकारी के अनुसार नगला निवासी कुलदीप सिंह रोज की तरह सुबह गुरुद्वारा साहिब में नितनेम का पाठ करने गए थे। गुरुद्वारा साहिब का गुल्लक का ताला टूटा और अनाज गेहूं बिखरा पड़ा हुआ देख उसके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना गुरुद्वारा कमेटी को दी।

कमेटी की सूचना पर थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने पुलिस टीम ने संगत के सहयोग से गुरुद्वारा साहिब के समीप बगिया से ग्राम विचुवा निवासी दो युवक को हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात कबूली।

तलाशी लेने पर एक युवक की जेब से 200 पांच रुपए के नोट और दूसरे की जेब से 251 रूपए बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 380,411के मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।