ब्रेकिंग : महाराष्ट्र भाजपा जिलाध्यक्ष ने खुद को मारी गोली, मौत।

मीडिया ग्रुप, 12 अक्टूबर, 2022

बीमारी इंसान को ना सिर्फ शारीरित बल्कि मानसिक रूप से भी कमजोर बना देती हैं। महाराष्ट्र से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष का शव घर में मिला है।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य खराब होने से परेशान होकर बीड जिले के भाजपा अध्यक्ष ने खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। जिससे उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस द्वारा बताया गया है कि भाजपा अध्यक्ष भियानी ने दोपहर को मीरा नगर इलाके स्थित अपने घर में अपनी लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मार ली। इसी कारण उनकी मौत हो गई।

भियानी के परिवार के सदस्यों ने गोली चलने की आवाज सुनी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।