पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह, नम आंखों से बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि।

मीडिया ग्रुप, 11 अक्टूबर, 2022

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सैफई जाकर सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की थी और मुलायम सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया था।

आज मंगलवार को दोपहर 4 बजे सपा संरक्षक और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन हो गए। सैफई स्थित बने अंत्येष्टि स्थल पर बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार के दौरान बिजनेसमैन अनिल अंबानी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, किसान नेता राकेश टिकैत, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी, आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी, प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी आदि नेता माजूद रहे।