सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर वांछितों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सितारगंज पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में गैर जमानती वारंट (NBW) के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट सितारगंज की अदालत से फौजदारी वाद संख्या 464/2023, राधेश्याम बनाम रवि कुमार, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके अनुपालन में सिडकुल चौकी पुलिस ने 19 अक्टूबर को आरोपी रवि कुमार निवासी सितारगंज को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में सिडकुल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कोहली और कांस्टेबल अर्जुन नयाल शामिल रहे।



