उत्तराखंड : ऊधमसिंह नगर में पुलिस की गोली से भाजपा के जेष्ठ ब्लाक प्रमुख की पत्नी की मौत।

मीडिया ग्रुप, 12 अक्टूबर, 2022

उधम सिंह नगर के कुंडा थाना क्षेत्र में बड़ा मामला सामने आया है जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस ने उत्तराखंड के कुंडा में बड़ी कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
जसपुर ज्येष्ठ उपप्रमुख की पत्नी पर गोली चली है। यह गोली पुलिस के पुलिस के फायरिंग करने पर लगी। जानकारी के मुताबिक, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद पुलिस कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में दबिश के लिए आई थी।

बताया जा रहा है कि पुलिस की फायरिंग के दौरान जसपुर ब्लाक के ज्येष्ठ प्रमुख गुरुताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर को गोली लग गई, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों समेत अन्य ग्रामीणों ने कुंडा चौराहे पर जाम लगाया है।

पुलिस और जसपुर भाजपा के ज्येष्ठ उप प्रमुख जसपुर गुरताज भुल्लर के परिवार में नोकझोंक भी हुई। इसी दौरान परिवार वालों ने यूपी पुलिस के चार सिपाहियाें को पकड़कर कुंडा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। इस बीच यूपी पुलिस के दो जवानों के भी घायल होने की सूचना है। वहीं, घटना से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने एनएच पर जाम लगा दिया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

वहीं ऊधमसिंह नगर पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा कि कुंडा क्षेत्र में यूपी पुलिस की एसओजी टीम द्वारा किसी मामले के वांछित को पकड़ने हेतु दबिश दी गई थी जिसमें दबिश के दौरान उनके ऊपर फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना में यूपी पुलिस के 03 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं जिसमें से एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल है।